हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसा सामने आया है। बीड रोड के पास थार वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक घायल हो गया। हादसे के समय सड़क किनारे एक बस खड़ी थी और युवक बस के आगे से निकलकर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान जोगेंद्रनगर की ओर से आ रही थार ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक करीब पांच से सात फीट दूर जाकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। युवक का इलाज पपरोला अस्पताल में चल रहा है। पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग सड़क पार करने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। Source: Source Post navigation ग्वालियर IAF स्टेशन के पास पेट्रोल बम फेंकने की कोशिश, असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार अलीगढ़ में लूडो खेलने को लेकर विवाद, दो पक्षों में सड़क पर जमकर मारपीट