भारतीय विदेश सेवा के 2002 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विश्वेश नेगी को ईरान में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। नेगी वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (ओशिआनिया) के पद पर कार्यरत थे। वह हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर के कानम गांव के निवासी हैं। अपने कूटनीतिक करियर में उन्होंने तेहरान, रोम और लंदन स्थित भारतीय मिशनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। ईरान में उन्होंने द्वितीय सचिव (राजनीतिक) के रूप में सेवाएं दी थीं। इटली के रोम में वह प्रथम सचिव (राजनीतिक) और लंदन में मंत्री (राजनीतिक एवं प्रेस) के पद पर रहे हैं। वर्ष 2022 से 2025 तक उन्होंने रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) के रूप में भी काम किया। विदेश मंत्रालय मुख्यालय में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र, पाकिस्तान-अफगानिस्तान और श्रीलंका मामलों से जुड़े विभागों में जिम्मेदारियां संभाली हैं। नेगी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की है और अमेरिका के जॉर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालय से अमेरिकी विदेश नीति में डिप्लोमा किया है। उनकी नियुक्ति से किन्नौर और पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी का माहौल है। Source: Source Post navigation ब्रिटेन के किशोर सैन्य स्कूल पर गंभीर आरोप, छात्रा ने लगाए यौन उत्पीड़न के दावे फ्लोरिडा के व्यक्ति ने बेचने से किया इनकार, विकास परियोजनाओं के बीच अकेला खड़ा है पुश्तैनी घर