उकलाना पुलिस ने अवैध हथियार और गोला-बारूद के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। चारों कारतूसों पर KF-7.65 अंकित बताया गया है। पुलिस के अनुसार, युवक दौलतपुर रोड पर संदिग्ध हालत में घूम रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक सोनी होंडा वर्क्स के पास अवैध कारतूस लेकर घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान राहुल निवासी गांव बुढ़ाखेड़ा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उकलाना थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब कारतूसों के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की तैयारी है। रिमांड के दौरान उससे कारतूस कहां से मिले और मामले में अन्य लोगों की भूमिका के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस आरोपी के संपर्कों और संभावित नेटवर्क की भी जांच करेगी। अधिकारियों ने कहा कि अवैध हथियार और गोला-बारूद रखने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। Source: Source Post navigation कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार, पत्नी ने सुनाई पूरी घटना दिल्ली के नरेला में बेकाबू मर्सिडीज ने बुजुर्ग महिला को कुचला, तीन वाहनों से भी टक्कर; चालक हिरासत में