पठानकोट में मूसलाधार बारिश के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा पंगोली चौक के पास हुआ। बारिश के बीच मोटरसाइकिल का अचानक संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार विक्रम आदित्य शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कांगड़ा जिले का रहने वाला था और पठानकोट में एक ज्वेलरी शोरूम में काम करता था। वह रात करीब 8:30 बजे किसी काम से पंगोली चौक की ओर गया था। वापसी के दौरान बारिश में यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर शाहपुरकंडी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अस्वाभाविक मृत्यु के तहत धारा 194 BNSS के तहत कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। Source: Source Post navigation इंदौर में 5 दोस्तों से मारपीट और लूट, भिलाई से जुड़ा कनेक्शन; कार नंबर और मोबाइल लोकेशन से आरोपियों तक पहुंची पुलिस हिसार में मकान सौदे के नाम पर 5.35 करोड़ की कथित धोखाधड़ी, तहसीलदार के बेटों और बहू पर FIR