फतेहाबाद के नागपुर गांव में गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिरसा जिले के अलीपुर टीटूखेड़ा निवासी राहुल के रूप में हुई है। राहुल अपने ननिहाल नागपुर गांव दो दिन पहले ही आया था। हादसे के समय वह अपने पिता के साथ खाना खाने के बाद सड़क पर घूमने निकला था। इसी दौरान सरदूलगढ़ की ओर से आ रहे एक कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। राहुल को इलाज के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। उसके नाना के अनुसार, वह 11 अगस्त को ननिहाल आया था और गुरुवार को पिता के साथ घर लौटने वाला था। बच्चे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस हादसे की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी है। Source: Source Post navigation नारनौल पुलिस ने जयपुर से साइबर ठग दबोचा, ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा और ठगे ₹86,800 रायपुर में दुरंतो एक्सप्रेस से करीब ₹2 करोड़ का विदेशी सोना जब्त, 7 बिस्किट और एक छड़ के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार