सिरसा के कालांवाली में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण और धमकी के मामले में पुलिस ने 16 दिन बाद सफलता हासिल की। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र करीब 18 से 19 वर्ष है। आरोपी मजदूरी का काम करता है, जबकि नाबालिग लड़की स्कूल में पढ़ती है। दोनों की मुलाकात स्कूल आने-जाने के दौरान हुई थी और धीरे-धीरे बातचीत शुरू हो गई थी। आरोप है कि युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। लड़की ने पुलिस को दिए बयान में युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। परिजनों ने 27 जुलाई 2026 को कालांवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी और नाबालिग को बरामद किया। बरामदगी के बाद नाबालिग की कानूनी काउंसलिंग और मेडिकल जांच कराई गई। Source: Source Post navigation पंचकूला में क्रेन पलटने से 2 मजदूरों की मौत, तीसरी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय हुआ हादसा