रायपुर में गर्लफ्रेंड को रोकने के दौरान कार के बोनट पर चढ़े युवक की गिरने से मौत हो गई। घटना आमानाका थाना क्षेत्र की है। विवाद के दौरान युवती के दोस्त भरत मंगनानी ने कार आगे बढ़ा दी। बताया जा रहा है कि कार करीब 200 मीटर तक चलती रही। इसके बाद परमप्रीत सिंह सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लगी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान टाटीबंध की उदया सोसायटी निवासी कारोबारी परमप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया है। पुलिस ने कार चालक भरत मंगनानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के तीन दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। Source: Source Post navigation कानपुर में 16 रुपये में जींस-शर्ट और सूट का ऑफर पड़ा भारी, व्यापारी भाई गिरफ्तार राजनांदगांव में पूर्व महापौर के रिश्तेदार की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार