रामानुजगंज के वार्ड नंबर 3 में सोमवार दोपहर एक घर में अचानक गोह घुस गया। गोह को देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए। उन्होंने तुरंत उस कमरे को बाहर से बंद कर दिया, जिसमें गोह मौजूद था। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुटने लगे। कुछ ही देर में घर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू की तैयारी शुरू की। रेस्क्यू के दौरान स्थानीय युवक भरत तिवारी ने भी टीम की मदद की। काफी मशक्कत के बाद गोह को सुरक्षित पकड़ लिया गया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने उसे वन वाटिका में छोड़ दिया। गोह के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू पूरा होने तक मौके पर लोगों की भीड़ और कौतूहल बना रहा। Source: Source Post navigation धमतरी में मलेरिया का बढ़ता खतरा, 17 हजार जांच में 125 मरीज मिले; कई गांव रेड जोन में