गुरुग्राम के सेक्टर-55 के पास गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा अलसुबह करीब चार बजे सेक्टर-55 कट के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हुए। राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की। कार के दरवाजे लॉक होने के कारण लोगों ने शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। कार चालक और दोनों बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पत्नी को कई गंभीर चोटें और फ्रैक्चर हुए हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। महिला को आईसीयू में निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाया। शुरुआती जांच में पुलिस हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक के नियंत्रण खोने को मान रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगा रही है।

Source: Source