जालंधर के गढ़ा रोड स्थित बीकानेर स्वीट्स एंड बेकर में देर रात चोरी की वारदात हुई। यह दुकान थाना नंबर 7 के क्षेत्र में आती है। चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद तिजोरी से नकदी और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर यानी DVR चोरी कर लिया। दुकानदार के अनुसार, चोर करीब 92 हजार रुपये नकद लेकर फरार हुए। घटना का पता सुबह दुकान खोलने पहुंचे परिजनों को चला। दुकान का शटर टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। तिजोरी भी खाली मिली। दुकानदार ने बताया कि दोनों भाई रात करीब 11 बजे दुकान बंद करके गए थे। सूचना मिलते ही थाना नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। Source: Source Post navigation पूर्व सैनिकों से जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी, 69 फर्जी रजिस्ट्रियों का खुलासा; FIR दर्ज बेमेतरा में किराए का मकान लेकर करता था रेकी, 4 राज्यों में चोरी का आरोपी बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार