फरीदाबाद के कुरेशीपुर गांव में 23 वर्षीय युवती को खौलता पानी डालकर घायल करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि सोते समय उस पर खौलता पानी डाल दिया गया। इससे उसके सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर जलने की चोटें आईं। युवती ने कई दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखने का भी आरोप लगाया है। उसका दावा है कि उसे इलाज के लिए घर से बाहर नहीं जाने दिया गया और कमरे में ताला लगा दिया जाता था। उसका मोबाइल फोन भी कथित तौर पर अपने पास रख लिया गया था। युवती ने आरोप लगाया कि उसे तीन लाख रुपये में एक बुजुर्ग व्यक्ति से शादी कराने के लिए बेचा जा रहा था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और गर्म पानी डालने की घटना होने का आरोप है। सूचना मिलने पर युवती के मौसा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से कमरे का ताला तोड़कर युवती को बाहर निकाला गया। उसे पहले बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। धौज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation अमृतसर में बड़े ड्रग नेटवर्क पर शिकंजा, 8.536 किलो हेरोइन और 8 अवैध पिस्तौल बरामद वडोदरा में दर्दनाक हादसा, लग्जरी बस के ऑटोमैटिक दरवाजे में गर्दन फंसने से 7 साल के बच्चे की मौत