छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई की गई। विभाग ने दो अन्य आबकारी उप निरीक्षकों को भी शो-कॉज नोटिस जारी किया है। इन दोनों पर शराब की तय कीमत से अधिक दाम व निर्धारित सीमा से ज्यादा मात्रा में बिक्री के आरोप हैं। आशाराम शाक्य, आबकारी उप निरीक्षक और तत्कालीन डीईओ कार्यालय बालोद के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। ग्राम अरकार में जब्त शराब की पेटियों की जांच के दौरान बिक्री सीमा से अधिक मात्रा में शराब बेचे जाने की बात सामने आई। बोतलों पर लगे होलोग्राम की जांच से यह मामला सामने आया। शाक्य को सात दिन के भीतर अपना जवाब देने का निर्देश दिया गया है। तीसरी कार्रवाई तत्कालीन आबकारी उप निरीक्षक पी. माधव राव के खिलाफ की गई है। बलौदाबाजार जिले की देशी कंपोजिट रोहासी की विदेशी शराब दुकान में तय कीमत से अधिक दाम पर शराब बेचने की शिकायत मिली थी। इस मामले में भी उन्हें सात दिन में जवाब देने के लिए शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। विभागीय कार्रवाई से आबकारी अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर निगरानी बढ़ने के संकेत मिले हैं। Source: Source Post navigation बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, ओपन स्कूलिंग बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर पर आय से अधिक संपत्ति का केस सोनीपत समाधान शिविर में पहुंचीं 15 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश