जींद पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शीतलपुरी कॉलोनी निवासी विकास उर्फ डब्बू के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह बड़ौदा में रेलवे अंडरपास के आगे अवैध हथियार लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी दाहिनी कमर से 32 बोर की एक पिस्तौल बरामद हुई। जांच में पिस्तौल खाली मिली। आरोपी हथियार रखने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने बरामद पिस्तौल को कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना उचाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। डिटेक्टिव स्टाफ अवैध हथियारों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध या अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील की है।

Source: Source