अमृतसर के रामतीर्थ रोड पर पशु क्रूरता और लापरवाही का मामला सामने आया है। एक स्थान से तीन कुत्ते और एक बंदर बेहद दयनीय हालत में बरामद किए गए। बताया गया कि कुत्तों को ब्रीडिंग के लिए रखा गया था। गर्मी और खराब देखभाल के कारण 3-4 छोटे पिल्लों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। पिल्लों की मां लैब्राडोर भी बेहद कमजोर और गंभीर हालत में मिली। उसके कान तक गलने की स्थिति में पहुंच गए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम सोमवार को मौके पर पहुंची। टीम ने अभियान चलाकर सभी जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान जानवरों की हालत देखकर टीम ने चिंता जताई। बरामद कुत्तों को इलाज और मेडिकल जांच के लिए सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। मौके से मिले बंदर को वन विभाग को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेस्क्यू टीम के अनुसार, जानवरों की देखभाल और उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। टीम ने लोगों से पशुओं के साथ क्रूरता या लापरवाही दिखने पर तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील की है। Source: Source Post navigation जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों को आतंकी धमकी, प्रॉक्सी संगठन ने जारी की कथित हिटलिस्ट फिल्लौर में 100 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने 2 दिन के रिमांड पर भेजा