हिसार के भारत नगर में फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि एक युवक दुकान के बाहर खड़ा था, तभी दो बाइक पर करीब पांच बदमाश वहां पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने युवक को निशाना बनाकर फायरिंग की। युवक ने दुकान के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। उसने पुलिस को बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। घटना के बाद सीआईए और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। जिस स्थान पर फायरिंग हुई, वहां लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि इसी इलाके में दो अन्य जगहों पर भी फायरिंग की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवकों ने दहशत फैलाने के लिए गोलियां चलाईं। अभी तक घटना को लेकर किसी ने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और घटना की पूरी जांच में जुटी है। Source: Source Post navigation रायपुर में केमिकल से नोट बनाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी, असली नोटों पर कालिख लगाकर रचते थे फर्जी खेल कांवड़ यात्रा में ट्रक ने 10 साल के बच्चे को कुचला, गुस्साई भीड़ ने वाहन में लगाई आग