जींद जिले के अहीरका गांव से घरेलू हिंसा की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक शख्स ने मामूली बात पर अपनी पत्नी पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। इस वारदात में महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। साथ ही घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने आरोपी पति और उसे भड़काने वाले एक पड़ोसी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार, अहीरका निवासी 24 वर्षीया रोशनी ने अस्पताल में दर्ज कराए अपने बयान में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में सिंदर के साथ हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे (6 साल की बेटी और 4 साल का बेटा) हैं। शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति सिन्दर उसके साथ मारपीट कर रहा है। 2 लीटर पेट्रोल डाल कर लगाई आग रोशनी ने बताया कि 23 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे उसका पति सिन्दर अत्यधिक शराब के नशे में घर पहुंचा। वह उससे अपनी शराब की बोतल मांगने लगा। बोतल न मिलने पर उसने मारपीट शुरू कर दी और घर में रखी 2 लीटर पेट्रोल की केन उठाकर घर में और रोशनी पर छिड़क दिया। इसके बाद माचिस लगाकर अपनी पत्नी को आग लगा दी। पड़ोसी की शह पर बढ़ता गया जुल्म रोशनी ने पुलिस को दी शिकायत में साफ किया कि इस पूरी घटना के पीछे पड़ोसी अनूप का भी हाथ है। रोशनी के मुताबिक, अनूप लगातार उसके पति को उकसाता था और कहता था कि “तू अपनी घरवाली को पीटता क्यों नहीं?” इसी उकसावे में आकर पति का हौसला बढ़ा और उसने इस वारदात को अंजाम दिया। बाद में महिला को झुलसी हुई हालत में नागरिक अस्पताल जींद में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचे मजिस्ट्रेट, दर्ज हुए बयान 24 अगस्त को वारदात की सूचना मिलते ही थाना सदर जींद से महिला हेड कांस्टेबल (L/HC) सुशीला और सिपाही मनीष अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने रोशनी की एमएलआर रिपोर्ट में तीन गंभीर ‘डीप बर्न’ (गहरे जलने) और अंदरूनी चोटों की पुष्टि की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जींद की एसीजेएम (ACJM) जसबीर ने खुद अस्पताल पहुंची और रोशनी के 183 BNSS के तहत मजिस्ट्रेट बयान दर्ज किए। गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज पुलिस ने रोशनी के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर जींद में BNS की धारा 115(2), 85, 326(g) और 54 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। Source: Source Post navigation कांवड़ यात्रा में ट्रक ने 10 साल के बच्चे को कुचला, गुस्साई भीड़ ने वाहन में लगाई आग रायपुर में उज्ज्वला योजना में कथित गड़बड़ी: च्वाइस सेंटर से 14 गैस कार्ड जब्त, जांच रिपोर्ट अब तक नहीं