DMK प्रवक्ता टीकेएस एलंगोवन ने परंदूर एयरपोर्ट परियोजना रद्द करने के सरकार के फैसले की कड़ी आलोचना की। उन्होंने मुख्यमंत्री विजय के निर्णय पर सवाल उठाए। एलंगोवन ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के दबाव के आगे झुक रही है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से तमिलनाडु के विकास में बाधा आ सकती है। सरकार ने परियोजना रद्द करने के पीछे पर्यावरण और कृषि संबंधी चिंताओं का हवाला दिया है। हालांकि, इस कदम को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। DMK के साथ भाजपा ने भी सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं। विपक्ष का कहना है कि परियोजना को लेकर पहले ही जरूरी स्तर पर मंजूरी मिल चुकी थी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी परंदूर एयरपोर्ट परियोजना को मंजूरी दी थी। इसके बावजूद परियोजना को आगे नहीं बढ़ाने के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। DMK ने सरकार पर किसानों को साधने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पार्टी का दावा है कि फैसले का असर राज्य के विकास पर पड़ सकता है।

Source: Source