पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट काउंसिल चुनाव से एक दिन पहले छात्र राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और SOI ने चुनाव में गठबंधन का ऐलान किया है। यह गठबंधन चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना सकता है। गठबंधन के बाद SOI अपने समर्थकों से ABVP के पक्ष में मतदान की अपील करेगा। SOI इस बार अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हो गया है। संगठन ने अध्यक्ष पद के लिए प्रणव को उम्मीदवार बनाया था। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उनकी पात्रता को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। SOI ने नामांकन रद्द किए जाने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया था। कार्यकर्ताओं ने DSW कार्यालय और गेट नंबर-2 पर विरोध जताया था। नामांकन रद्द होने के बाद SOI ने ABVP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया। ABVP को SOI के समर्थन और उसके वोट बैंक का लाभ मिलने की उम्मीद है। चुनाव में वोटों के बंटवारे और ध्रुवीकरण का असर नतीजों पर पड़ सकता है। Source: Source Post navigation PU छात्रसंघ चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, SOI ने ABVP को दिया समर्थन; अध्यक्ष पद का नामांकन हुआ था रद्द केंद्र की रिपोर्ट में MP की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, कोई जिला 60% पार नहीं; सीधी भी 55.5% पर