जालंधर में इंसाफ की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने दफ्तर का मुख्य गेट बंद कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। गेट बंद होने से कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। कई कार्यकर्ताओं ने गेट पर चढ़कर अंदर जाने की कोशिश की। उन्होंने गेट पर चढ़कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को गेट फांदने से रोक दिया। पुलिस की सख्ती के बाद प्रदर्शनकारी दफ्तर के अंदर प्रवेश नहीं कर सके। इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वहीं शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन से उनकी मांगों पर कार्रवाई और इंसाफ की मांग की। बाद में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की। विधायक सुखविंदर कोटली, लाडी शेरोवालिया और राजिंदर बेरी ने अधिकारियों को मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

Source: Source