दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज-2026 का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में अम्बाला की एथलीट मनप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन किया। मनप्रीत ने महिला शॉटपुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 17.19 मीटर का थ्रो कर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ उन्होंने हरियाणा के खाते में एक और स्वर्ण पदक जोड़ा। तमिलनाडु की कृष्णा जयशंकर ने 16.61 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। दिल्ली की सृष्टि विग ने 15.99 मीटर के प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक हासिल किया। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुल 11 पदक जीते। हरियाणा ने प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक हासिल किए। इस उपलब्धि पर खेल जगत से मनप्रीत समेत सभी पदक विजेताओं को बधाई दी गई। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने भी मनप्रीत कौर की सफलता पर खुशी जताई। Source: Source Post navigation 17 सितंबर को होगी नमो मैराथन, हर्बल पार्क चौक से सुबह 6 बजे शुरू होगी दौड़ ‘खेलां वतन पंजाब दीयां’ में दयाल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन