लखनऊ यूनिवर्सिटी में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया. छात्रों ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार और परीक्षा एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी की और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने की मांग उठाई. छात्रों का कहना है कि बार-बार होने वाली गड़बड़ियों से मेहनती अभ्यर्थियों का भरोसा टूट रहा है.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]