लुधियाना के बस स्टैंड के पास होटल पैराडाइज के बाहर हथियार लहराने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो पुलिस को भेजा था। वीडियो में करीब 25 से 30 युवक कथित तौर पर पिस्टल और रिवॉल्वर लहराते नजर आ रहे थे। आरोप है कि युवक इलाके में हंगामा कर लोगों को डरा-धमका रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने के दौरान होटल के बाहर युवकों के बीच झड़प और हंगामा हो रहा था। पुलिस ने न्यू जनेजा कॉलोनी निवासी संदीप सिंह को मौके से पकड़ लिया। सब-इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम ने कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस ने संदीप सिंह समेत कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। केस में गुरप्रीत सिंह, सागर, दानिश, नीरज और जस्सा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा 20 से 25 अज्ञात आरोपियों को भी मामले में नामजद किया गया है। पुलिस वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। Source: Source Post navigation जन्मदिन पार्टी में बहसबाजी के बाद फायरिंग, 21 वर्षीय युवक की टांग में लगी गोली ताजपुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, इलाज के दौरान 62 वर्षीय महिंदर सिंह की मौत