गांव ककड़वाल के एक युवक ने धूरी पुलिस थाने में कथित तौर पर जहरीली वस्तु खा ली। घटना के बाद उसकी हालत गंभीर बताई गई। युवक को पहले धूरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया। युवक के पिता महिंदर सिंह ने पुलिस पर बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पिता के अनुसार उनका बेटा चमकौर सिंह बोलेरो गाड़ी चलाता है। कुछ दिन पहले वह गाड़ी में सामान लेकर लुधियाना गया था। वहां सामान की गिनती के बाद कंपनी मालिकों ने उस पर चोरी का आरोप लगाया। परिवार का दावा है कि बेटे के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पिता के अनुसार इसके बाद थाना सदर धूरी की पुलिस उनके घर के चक्कर लगा रही थी। बुधवार को पुलिस चमकौर सिंह को थाने ले गई थी। परिवार का आरोप है कि थाने में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इसके बाद आहत होकर उसने थाने में ही जहरीली वस्तु खा ली। परिवार ने पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। Source: Source Post navigation माछीवाड़ा लिंक रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 65 वर्षीय स्कूटर सवार की मौत लुधियाना में नकली ब्रांडेड कपड़े बनाने वाली फैक्टरी पर रेड, मालिक पर कॉपीराइट केस