हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब क्षेत्र में बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा आधी रात को कटौहड़ खुर्द में कृष्णा नर्सरी के पास हुआ। मृतकों की पहचान योगेश कुमार और अमन भाटिया के रूप में हुई है। दोनों अंब के स्तोथर गांव के रहने वाले थे और दशहरा देखकर घर लौट रहे थे। घटना में हिमाचल सड़क परिवहन निगम (HRTC) की बस और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हुई। पुलिस को प्रताप नगर निवासी आशीष कुमार ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह अपना सर्विस स्टेशन बंद करके स्कूटी से घर जा रहे थे, तभी उन्होंने हादसा देखा। उनके अनुसार, बस चालक ने कथित रूप से लापरवाही बरतते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस मोटरसाइकिल को घसीटते हुए सड़क के दूसरी ओर ले गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अंब पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि बस चालक बचित्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। Source: Source Post navigation बलरामपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही! अस्पताल में लटका रहा ताला, एंबुलेंस में गर्भवती की डिलीवरी; 3 डॉक्टर और 17 स्टाफ की तैनाती पर सवाल बिजली कर्मचारी 22 अक्टूबर से तीन दिन की हड़ताल पर, गुरुग्राम-नूंह में सप्लाई प्रभावित होने की आशंका