बिलासपुर जिले के तखतपुर स्थित कुरेली बिजली सब-स्टेशन में ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आने से ऑपरेटर अमन साहू की मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना से परिवार में शोक की लहर है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। बिजली विभाग के अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Source: Source