उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 27 साल के सब इंस्पेक्टर सुंदरम तिवारी की मौत हो गई है। उनका शव फंदे से लटका मिला। पांच दिन पहले कचहरी परिसर का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। पिता का दावा है कि इसके बाद से बेटा तनाव में था। पुलिस फिलहाल मौत की वजह की जांच कर रही है। घटना से परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Source: Source