जिले के बैकुंठपुर स्थित कचहरीपारा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही 17 वर्षीय छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। छात्रा 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। परिजनों में मातम छा गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Source: Source