अमृतसर में त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने देर रात अपने हलके अजनाला के विभिन्न बाजारों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सजाए गए बाजारों में दुकानदारों से बातचीत की और सुरक्षा इंतजामों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दुकानदारों को त्योहारों के दौरान बिना किसी परेशानी के कारोबार करने और लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया। दौरे के दौरान विधायक ने खास तौर पर पटाखों की दुकानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि पटाखे खरीदने वाले किसी भी व्यक्ति को दुकान के पास ही पटाखे चलाने की अनुमति न दी जाए और लोगों को पटाखे घर ले जाकर ही चलाने के लिए कहा जाए, ताकि आग लगने या किसी तरह के नुकसान की आशंका न रहे। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की और बताया कि दिवाली तक बाजारों में 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था रखने के लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। विधायक ने दुकानदारों से अपील की कि वे खुशी और उत्साह के साथ त्योहार मनाएं, लेकिन सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। Source: Source Post navigation लुधियाना में जिला भाजपा ने किया संगठन का विस्तार: 6 सेल के प्रमुख नियुक्त, रोबिन चुघ को पुलिस-प्रशासनिक सेल की जिम्मेदारी धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज: वृंदावन में लगे नारे, अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना