दीपावली और छठ के दौरान बाजारों में खरीदारी करने जाने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए दुर्ग पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। जिले में 100 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं, जबकि 50 से अधिक बाइक से पुलिस की विशेष टीम शहर और आसपास के इलाकों में लगातार गश्त करेगी। सराफा बाजार में आम कपड़ों में पुलिसकर्मी और हथियारों से लैस जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। बाजारों में चोरी, लूटपाट और उठाईगिरी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी की है। त्योहारों में सोने-चांदी के कारोबार और नकदी के लेन-देन को देखते हुए रिहायशी इलाकों में भी निगरानी बढ़ाई गई है। सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग दल बनाए गए हैं और पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध लोगों और वाहनों पर नजर रखी जाएगी। प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा का कहना है कि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी थाना क्षेत्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। Source: Source Post navigation रायपुर में 8 नवंबर को नहीं बिकेगा नॉनवेज: होटल-रेस्टोरेंट में भी प्रतिबंध, बेचते मिले तो होगी जब्ती और कानूनी कार्रवाई CM विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात: दीपावली की दी शुभकामनाएं