कैथल की जहरीली हवा का मामला अब दिल्ली तक पहुंच गया है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 443 तक पहुंचने के बाद केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के सदस्य डॉ. एसडी अत्री कैथल पहुंचे और जिला सचिवालय में कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र तथा जींद के अधिकारियों के साथ प्रदूषण नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक की। जिला सचिवालय पहुंचते समय बैठक से पहले ही भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने आयोग के सदस्य को रास्ते में रोक लिया और किसान नेता गुणी प्रकाश ने सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक आप कहां थे, पूरा पर्यावरण प्रदूषित हो चुका है। उन्होंने कहा कि किसान थोड़ी सी आग लगा दें तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जाता है और रेड एंट्री कर दी जाती है, जबकि किसानों को प्रताड़ित करने की बजाय प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस पर आयोग के सदस्य डॉ. एसडी अत्री ने जवाब दिया कि किसानों को बिल्कुल प्रोत्साहित करना है। बैठक में चारों जिलों के डीसी, एसपी, कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद रहे, जहां पराली जलाने की घटनाओं, प्रदूषण रोकने के इंतजामों और प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी ली गई। बता दें कि कैथल में एक ही दिन में पराली जलाने के 24 मामले सामने आए थे और जिले में अब तक आंकड़ा 44 तक पहुंच चुका है। Source: Source Post navigation पंजाब में धुएं में उलझी गेहूं की बुआई: 54% रकबा खाली, पराली जलाने के मामलों में उछाल, जालंधर में 100 पार मुंबई के वडाला स्टेशन पर भोजपुरी गानों को लेकर विवाद: शिवसेना UBT ने जताई आपत्ति, तेज आवाज से यात्रियों को परेशानी की शिकायत