लुधियाना में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट एक पीड़ित ने अपने साथियों के साथ थाना मोती नगर के बाहर धरना देकर जमकर नारेबाजी की और पुलिस प्रशासन पर मामले में ढिलाई बरतने का आरोप लगाते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी तथा परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की। पीड़ित अमरकांत शाह ने आरोप लगाया कि पवन नामक युवक ने कथित तौर पर उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और उनकी गर्भवती भाभी से भी छेड़छाड़ की। शाह के अनुसार घटना के करीब दो महीने बाद पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, जिससे आरोपी के हौसले बुलंद हैं और उन्हें थाने के बाहर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। दूसरी ओर थाना मोती नगर के एसएचओ एसआई जसपाल सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, तथा प्रदर्शनकारी धरना देकर मामले में अन्य धाराएं जोड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बना रहे हैं।

Source: Source