जालंधर के मकसूदां इलाके में फ्रूट मंडी में कुछ हमलावरों ने तेजधार हथियारों से एक युवक पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की, जिसके बाद हमलावरों ने पीड़ित के घर पर भी धावा बोला। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जालंधर की मकसूदां मंडी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आधा दर्जन के करीब हमलावर बाइकों पर सवार होकर वहां पहुंचे और उनके हाथों में तेजधार हथियार थे। घायल युवक के भाई ने बताया कि यह विवाद फ्रूट मंडी में शुरू हुआ था, जहां कुछ युवकों ने अचानक उसके भाई को घेर लिया और तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिसमें युवक के शरीर पर कई जगह गहरे घाव आए। हमलावरों ने मंडी में खड़ी गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की और ‘फ्रेश सोडा प्वाइंट’ नाम की एक वैन के शीशे भी पूरी तरह तोड़ दिए। इस पूरी घटना में एक अन्य युवक के सिर पर भी गंभीर चोटें आईं और दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान हमलावर उसकी सोने की चेन और कड़ा भी छीनकर ले गए। पूरी गुंडागर्दी की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें बाइकों पर आए युवक हथियारों के साथ गाड़ी में तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सख्त कार्रवाई और इंसाफ की गुहार लगाई है। Source: Source Post navigation लुधियाना में युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव: परिजनों का आरोप- दोस्त ने दी नशे की ओवरडोज, ढाबे के पास लाश फेंककर भागा भुवनेश्वर में बुजुर्ग महिला की हत्या कर गहने लेकर भागा आरोपी: CCTV से खुला राज, सूरत से गिरफ्तार