उत्तराखंड में सेलाकुई के औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया. वेतन बढ़ोतरी समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने फैक्ट्री के बाहर जमकर पत्थरबाजी की, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. हालात बिगड़ने के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]