मोहाली के जीरकपुर स्थित विजनपुरा निवासी जतिंदर शर्मा की 50 लाख की लॉटरी निकली है। उन्होंने पत्नी के साथ दीपावली पर लोकेश लॉटरी की दुकान से दो टिकट खरीदे थे। इनमें से एक टिकट पर उनका 50 लाख रुपए का इनाम निकल आया। 16 नवंबर को लॉटरी संचालकों ने फोन कर उन्हें इसकी जानकारी दी। टिकट नंबर 808062 पर इनाम निकलने की पुष्टि होने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जतिंदर ने बताया कि दीपावली के दिन वह पत्नी के साथ रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में लॉटरी टिकट खरीदने का विचार आया। उन्होंने लोकेश लॉटरी की दुकान से दो टिकट खरीद लिए। जतिंदर के मुताबिक 16 नवंबर को लॉटरी संचालकों का फोन आया। उन्होंने बताया कि उनके टिकट नंबर 808062 पर 50 लाख रुपए का इनाम निकला है। टिकट नंबर की पुष्टि होने पर उन्हें अपनी जीत का भरोसा हुआ। उन्होंने संचालकों से कहा कि वह 15 से 20 मिनट में दुकान पहुंच जाएंगे, लेकिन पहले घर में पूजा करेंगे। पूजा करने के बाद जब वह दुकान पहुंचे तो वहां ढोल बजाकर उनका स्वागत किया गया। जतिंदर ने बताया कि वह जीती हुई रकम का इस्तेमाल सबसे पहले अपने दोनों बेटों की पढ़ाई और उनके बेहतर भविष्य के लिए करेंगे। इसके अलावा माता-पिता की सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद पर भी रकम खर्च करेंगे।

Source: Source