रेलवे के तकनीकी और दोहरीकरण कार्यों के चलते रेवाड़ी होकर संचालित होने वाली तीन रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी। 24 नवंबर को सीकर-रेवाड़ी और रेवाड़ी-जोधपुर रेलसेवाओं का संचालन लोहारू तक सीमित रहेगा। गाड़ी संख्या 54803 सीकर-रेवाड़ी लोहारू तक ही चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 14824 रेवाड़ी-जोधपुर लोहारू से रवाना होगी। अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस 31 दिसंबर, 2 जनवरी और 7 जनवरी को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इस दौरान ट्रेन के पांच स्टेशनों पर ठहराव नहीं होंगे। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले मार्ग और ठहराव की जानकारी लेने की अपील की है। Source: Source Post navigation बालोद: आवारा कुत्ते ने एक हफ्ते में 4 लोगों को काटा, बच्चों-बुजुर्गों को दौड़ाता था; युवक ने पकड़कर जंगल में छोड़ा कोरबा: हाथी का तांडव! ट्रैक्टर को सूंड से उठाकर पटका और पैरों से कुचला, VIDEO वायरल