छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बना हुआ है। कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा गांव के जंगल में एक हाथी के हमले का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। हाथियों को भगाने पहुंचे ग्रामीणों के ट्रैक्टर पर एक हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने पहले ट्रैक्टर को सूंड से उठाकर पटका और फिर पैरों से कुचल दिया। इस घटना में ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि ग्रामीण समय रहते मौके से भाग निकले, जिससे किसी की जान नहीं गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

Source: Source