अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स रायपुर में हाल में हुए एनुअल फेस्ट ओरियाना के लिए निजी अस्पतालों से 11 से 21 हजार रुपये चंदा लेने की बात सामने आ रही है। इसकी पुष्टि निजी अस्पतालों के डॉक्टरों ने भी की है। यही नहीं सिंगर अर्पित बाला के कार्यक्रम के लिए छात्रों से 2250 रुपये लिए गए थे, लेकिन कार्यक्रम कैंसिल होने के बाद भी रिफंड नहीं किया गया। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एम्स में होने वाला फेस्ट ज्यादातर विवादों में रहा है। ओरियाना के लिए निजी अस्पतालों से चंदा लेने का मामला पत्रिका रिपोर्टर के सामने ही आया। मामले को लेकर छात्रों और प्रबंधन के बीच नाराजगी देखी जा रही है।

Source: Source