बिलासपुर शहर में देर रात चाकू दिखाकर राहगीरों से मोबाइल और रुपए लूटने वाले 5 नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों ने एक ही दिन में लूट और झपटमारी की तीन वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनके खिलाफ लूट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। सभी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, कुम्हारपारा के अक्षय कुमार से 24 नवंबर की रात स्कूटी सवार दो नाबालिगों ने चाकू दिखाकर सामान लूटा। इसके बाद तालापारा और मंगला चौक इलाके में दो और वारदातें हुईं। CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने पांचों नाबालिगों को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि दो स्कूटी से वारदात करते थे, जबकि तीन पैदल साथी मदद के लिए साथ रहते थे। Source: Source Post navigation महादेव सट्टा: भगोड़े अनिल अग्रवाल और विकास आहूजा का होगा प्रत्यर्पण, कोर्ट ने जारी किया आदेश; शुभम और धीरज की अर्जी पर सुनवाई