मोगा में आयोजित रैली के लिए सरकारी बसें भेजे जाने के कारण शुक्रवार सुबह राजोके-पटियाला और मोगा-लुधियाना समेत कई रूटों पर बसें तय समय पर नहीं पहुंच सकीं। बस सेवाओं के प्रभावित होने से पट्टी सिटी, घरियाला और आसपास के गांवों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राजोके से पटियाला जाने वाली PRTC बस के साथ-साथ मोगा, लुधियाना, चंडीगढ़, अमृतसर लोकल, फिरोजपुर और जालंधर जाने वाली बसें भी समय पर नहीं आईं। यात्रियों में नौकरीपेशा लोग, विद्यार्थी और जरूरी काम से शहर जाने वाले नागरिक शामिल थे। लोगों ने राजनीतिक रैली के लिए सरकारी बसें भेजे जाने पर नाराजगी जताई और वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की। Source: Source Post navigation अमृतसर: हरमनबीर सिंह गिल बने बॉर्डर रेंज के नए DIG, कहा- एंटी-ड्रोन सिस्टम बेहतर करेंगे, ग्रामीण रक्षा समितियां होंगी सक्रिय भिलाई: 3.15 करोड़ के घोटाले की जांच शुरू, दूल्हा बनकर घोड़े पर सवार होकर निगम पहुंचे पार्षद मौर्य