भिलाई नगर निगम में 3.15 करोड़ रुपये के पेवर ब्लॉक कार्यों की अनियमितता की जांच शुरू होने से उत्साहित वार्ड-15 के पार्षद संतोष मौर्य शुक्रवार को दूल्हे के अंदाज में घोड़े पर सवार होकर सामान्य सभा में पहुंचे। उन्होंने इसे जनहित के संघर्ष की जीत बताया है। पार्षद ने कहा कि यह जांच उनकी लगातार मांग का परिणाम है। घोटाले की जांच से नगर निगम में हलचल तेज हो गई है। पार्षद मौर्य ने जनता के पैसे के दुरुपयोग के खिलाफ आवाज उठाई है।

Source: Source