पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में 28 नवंबर को दोबारा मतदान कराया जाएगा। चुनाव के लिए 123 पोलिंग बूथों पर EVM की रैंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इन वार्डों में कुल 1,49,768 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें 77,419 पुरुष और 72,338 महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव प्रक्रिया पंजाब राज्य चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त ऑब्जर्वर डॉ. सेनू दुग्गल की निगरानी में पूरी हुई। 2024 के नगर निगम चुनाव के बाद भाजपा ने धांधली के आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, जिसके बाद अदालत के आदेश पर इन 30 वार्डों में दोबारा मतदान हो रहा है। इन वार्डों में भाजपा, अकाली दल, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मैदान में हैं। वार्ड नंबर 46 में अकाली दल ने भाजपा को समर्थन दिया है।

Source: Source