पलवल जिले के बहीन थाना पुलिस ने विवाहिता के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि चौथे आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बहीन थाना प्रभारी रतन पाल ने बताया कि 11 जुलाई को एक गांव के व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी 19 वर्षीय विवाहित बेटी 9 जुलाई 2025 को दोपहर करीब 12 बजे घर से चली गई थी और उसका पता नहीं चल रहा था। शिकायत पर BNS की धारा 127(6) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने 21 जुलाई 2025 को महिला को बरामद किया और उसके बयान दर्ज कर मेडिकल जांच कराई। बयानों व जांच के आधार पर मामले में BNS की धारा 70(1), 87 और 249 जोड़ी गईं। इस प्रकरण में पहले ही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका था। जांच अधिकारी मीनाक्षी ने पुलिस टीम के साथ शकील, मोईन और अमजद को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर घटनास्थलों की जांच की। इसके बाद चौथे आरोपी परवेज को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। Source: Source Post navigation सूरजपुर: जुआरियों से सांठगांठ के आरोप में प्रतापपुर थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित गुरुग्राम: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर घायल; चालक फरार, वाहन नंबर के आधार पर तलाश जारी