दिल्ली में डेटिंग ऐप्स के जरिए लोगों को फंसाकर उगाही करने वाले एक शातिर हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश हुआ है. आरोपी Tinder और QuackQuack पर फर्जी तरीके से लड़की का प्रोफाइल बनाकर युवकों को मिलने बुलाते थे. फ्लैट में पहुंचते ही नकली पुलिस रेड का ड्रामा कर रेप केस में फंसाने की धमकी दी जाती और लाखों रुपये ऐंठे जाते. फिलहाल, पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]