फिरोजपुर नगर काउंसिल चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है. वार्ड 22 की उम्मीदवार सोमा पर देह व्यापार से जुड़े मामले में केस दर्ज होने के बाद पार्टी ने तुरंत उम्मीदवार बदल दिया. पुलिस ने बस्ती सुनवां इलाके में छापेमारी कर चार महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है. सोमा ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया है. वहीं भाजपा ने सत्ताधारी दल पर बदले की भावना से कार्रवाई कराने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]