दिल्ली के नरेला इलाके में 17 वर्षीय किशोर की उसके जन्मदिन पर ही चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम कुरेनी गांव में दोस्त के साथ हुए विवाद के बाद आरोपी ने किशोर की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया. घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]