दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 18 मई से हर सोमवार 24 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप चलाने का फैसला किया है. ईंधन संरक्षण अभियान के तहत लोगों को निजी वाहनों की बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी, टिकट काउंटर, बैगेज स्कैनर और फ्रिस्किंग सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी. जरूरत पड़ने पर अन्य दिनों में भी अतिरिक्त सेवाएं शुरू की जाएंगी.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]