छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक परिवार के 4 लोगों की लाश मिली है। दंपती और उनके 2 बच्चों की मौत के पीछे की वजह आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव बताई जा रही है। सुसाइड नोट में भी इसका जिक्र है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। परिवार तिरुपति बालाजी से दर्शन कर लौटा था। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि बच्चों की मौत किन हालातों में हुई। फिलहाल, सभी शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आर्थिक तंगी की बात आई सामने शुरुआती पूछताछ और आसपास के लोगों से मिली जानकारी में परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। कॉल डिटेल की जांच जारी है। पुलिस घर से मिले साक्ष्यों और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच कर रही है।


Source: https://www.bhaskar.com/g/local/chhattisgarh/durg-bhilai/news/durg-family-murder-suicide-police-investigation-137998178.html