पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने एलएलबी प्रथम एवं तृतीय वर्ष की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया है। राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) रायपुर जिला इकाई की पहल पर यह बदलाव किया गया है। AIBE-21 परीक्षा और एलएलबी अंतिम वर्ष के टैक्सेशन लॉ का पेपर एक ही दिन था। छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग की थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया, जिसके तहत 8 जून को होने वाली परीक्षा अब 27 जून को आयोजित की जाएगी। NSUI जिला अध्यक्ष शांतनु झा ने विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। छात्रों को अब पर्याप्त समय मिलेगा तैयारी के लिए। विश्वविद्यालय प्रशासन का यह निर्णय छात्रों के लिए राहत भरा है।


Source: https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/aibe-ptrsu-exam-date-change-raipur-students-relief-138001456.html