कृषि महाविद्यालय रायपुर का 66वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के फर्स्ट बैच के स्टूडेंट्स, पूर्व डीन, मौजूदा प्रोफेसर्स और विद्यार्थियों की तीन पीढ़ियां एक साथ नजर आईं। कुलपति ने दिलाई छात्र संघ पदाधिकारियों को शपथ। एमएससी कृषि सांख्यिकी विभाग की छात्रा पुण्य श्री ने अध्यक्ष और बीएससी फोर्थ ईयर की छात्रा अनुष्का चौरसिया ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि राज्य गठन के बाद विश्वविद्यालय ने कृषि शिक्षा, रिसर्च और एक्सटेंशन सेवाओं के क्षेत्र में लगातार बेहतर काम किया है। कॉलेज के फर्स्ट बैच के पूर्व छात्रों और रिटायर्ड प्रोफेसर्स का सम्मान किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों में सफल एलुमनाई हुए सम्मानित। पूर्व छात्रों ने शेयर किए अनुभव और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। : Source Post navigation एलएलबी परीक्षा तिथि में बदलाव, छात्रों को मिली राहत