अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप पर आतंकी हमले की साजिश रची गई थी। एक आतंकवादी ने इवांका की हत्या करने की कसम खाई थी। इस आतंकवादी के पास इवांका के फ्लोरिडा स्थित घर का पूरा नक्शा था। यह जानकारी ‘द पोस्ट’ को मिली है। आईआरजीसी द्वारा प्रशिक्षित एक आतंकवादी ने यह साजिश रची थी। 32 वर्षीय मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी को हाल ही में पकड़ा गया था। अल-सादी ने इवांका की हत्या करने की योजना बनाई थी। यह घटना ईरान जंग के बीच हुई है। इवांका ट्रंप की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। आतंकी हमले की इस साजिश का खुलासा होने के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने इवांका की सुरक्षा बढ़ा दी है।

: Source